केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को एक सभा में वादाखिलाफी करने वाले नेताओं को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि लोग सुनहरे सपने दिखाने वाले नेताओं को पसंद करते हैं। लेकिन जब सपने पूरे नहीं होते हैं तो जनता उनकी पिटाई भी करती है। इसी कार्यक्रम में अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर भाजपा में शामिल हुईं।
गडकरी ने कहा, ”इसीलिए सपने वही दिखाओ जो पूरे हो सकें। मैं सपने दिखाने वाले नेताओं में से नहीं हूं। मैं जो बोलता हूं वो 100 प्रतिशत डंके की चोट पर पूरा होता है।”
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने ईशा गुलदस्ता देकर कोप्पिकर का भाजपा में स्वागत किया। उन्हें पार्टी की महिला ट्रांसपोर्ट विंग की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।