समाचार क्यारी-मॉर्निंग न्यूज: देश-दुनिया की छोटी बड़ी खबर…

Spread the love

नई दिल्ली (समाचार क्यारी/संवाददाता ) एक दिन में 12 राज्यों में प्रदर्शन, पथराव और आगजनी। मांग भी एक- पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी करने वाली नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी। जुमे की नमाज के बाद नारेबाजी की शक्ल में शुरू हुआ विरोध धीरे-धीरे हिंसा में बदल गया। फिर पुलिस पर पत्थर फेंके गए, गाड़ियां तोड़ी गईं, थाने और पुलिस के वाहनों में आग लगा दी गई…। इसी बीच 4 राज्यों में राज्यसभा की 16 सीटों के लिए वोटिंग हुई। शाम तक राजस्थान और कर्नाटक के नतीजे भी आ गए। महाराष्ट्र और हरियाणा में देर रात तक काउंटिंग पर पेंच फंसा रहा।

प्रमुख इवेंट्स, जिन पर होगी नजर

  1. गृह मंत्री अमित शाह गुजरात में रहेंगे, वे वेस्टर्न जोनल काउंसिल की मीटिंग में हिस्सा लेंगे।
  2. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गोवा में कस्टम और GST म्यूजियम का उद्घाटन करेंगी
  3. हरिद्वार में विश्व हिंदू परिषद की मीटिंग होगी, इसमें ज्ञानवापी और कश्मीर पर चर्चा होगी।

5 बड़ी खबरें, जो आपको अपडेट रखेंगी

1. नूपुर शर्मा के विरोध में 12 राज्यों में प्रदर्शन, गृह मंत्रालय ने कहा- पुलिस तैयार रहे
BJP से सस्पेंड नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के विरोध में देश के कई शहरों में प्रदर्शन हुए। जुमे की नमाज के बाद भीड़ सड़कों पर उतरकर नारे लगाने लगी। धीरे-धीरे प्रदर्शन का दायरा 12 राज्यों तक पहुंच गया। दिल्ली से कर्नाटक और यूपी से बंगाल तक कई शहरों में हंगामा और पथराव हुआ। गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों की पुलिस को अलर्ट और तैयार रहने के लिए कहा है।

2. यूपी, पश्चिम बंगाल और झारखंड में हिंसा भड़की, प्रयागराज में देसी बम चले

पैगंबर पर विवादित टिप्पणी के विरोध का सबसे ज्यादा असर यूपी के प्रयागराज, झारखंड के रांची और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में रहा। रांची में एक मंदिर पर पथराव से स्थिति बिगड़ गई। यहां कर्फ्यू लगाया गया है। उपद्रवियों ने बिहार के मंत्री नितिन नवीन पर भी हमला किया। यूपी के प्रयागराज में DM, SSP, ADG और IG घायल हो गए। हावड़ा में उपद्रवियों ने थाने में आग लगा दी।
3. LIC के शेयर का भाव गिरने से सरकार परेशान, लेकिन कहा- ये गिरावट अस्थायी
लिस्टिंग के बाद से ही LIC के शेयरों में गिरावट से सरकार भी परेशान है। डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट के सेक्रेटरी तुहिन कांता पांडे ने कहा कि हम इस अस्थायी गिरावट से बहुत चिंतित हैं। लोगों को LIC के फंडामेंटल्स समझने में वक्त लगेगा। 17 मई को LIC का शेयर 949 रुपए के मुकाबले 872 रुपए पर लिस्ट हुआ था। शुक्रवार को यह 708 रुपए तक गिर गया।
5. लद्दाख पर अमेरिकी जनरल के बयान को चीन ने आग में घी डालने की कोशिश बताया
लद्दाख से सटे इलाके में चीनी इन्फ्रास्ट्रक्चर को खतरे की घंटी बताने वाले अमेरिकी जनरल के बयान पर चीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत और चीन बातचीत के जरिए सीमा विवाद को सुलझा सकते हैं।
खबर हटके…
भारत में 5G का इंतजार, लेकिन जापान में 6G लॉन्च करने की तैयारी

भारत में भले अभी 5G सर्विस दूर की कौड़ी हो, लेकिन जापान में 6G लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए नोकिया, NTT डोकोमो और लोकल कंपनी फुजित्सु साथ मिलकर काम कर रही हैं। नोकिया का दावा है कि 6G इंटरनेट सर्विस 5G से 100 गुना से भी ज्यादा तेज होगी। जापान के अलावा चीन, अमेरिका, साउथ कोरिया और यूरोप में भी इस पर काम शुरू हो गया है। भारत में 6G कब लॉन्च होगा और लोगों पर इससे क्या असर पड़ेगा?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *