5 बजे तक वोटिंग प्रतिशत…
अंबाला….57.12
कुरुक्षेत्र….61.62
सिरसा…..56.73
हिसार…..56.76
करनाल…47.95
सोनीपत…56.37
रोहतक….55.83
भिवानी-महेंद्रगढ़…57.01
गुरुग्राम…..51.63
फरीदाबाद…52.36
फतेहाबाद के वाल्मीकि चौक पर बूथ नंबर 53 के पास दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और फायरिंग का मामला सामने आया। वोटिंग करके वापिस लौट रहे गाड़ी सवार लोगों पर हमला किया गया। विवाद के दौरान फायरिंग दो गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक पक्ष के लोग वोटिंग करके गाड़ियों में आ रहे थे। सामने से दूसरे पक्ष के लोगों के आने के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। विवाद ऐसे बढ़ा कि एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। एस पी विजय प्रताप सिंह मौके पर भारी पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश थी।