बने रहे समाचार क्यारी पर लोकसभा 2019 LIVE नतीजे पल पल के आकड़े
पानीपत. हिसार में भाजपा के बृजेंद्र सिंह ने बड़ी बढ़त ले ली है। वे 1 लाख 88 हजार 676 वोट से आगे हैं। वहीं दुष्यंत चौटाला 1 लाख 44 516 वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस के भव्य बिश्नोई तीसरे स्थान पर हैं। उन्हें 102313 वोट मिले हैं।
अपडेट्स:
हिसार में मतगणना केंद्र के आकड़ों को देखकर कांग्रेस नेता भव्य बिश्नोई दिखे दुखी।
मतगणना केंद्र से बाहर निकलते हुए उन्होंने कहा कि देश में मोदी लहर है। लोगों ने विकास पसंद नहीं है बल्कि झूठ पसंद है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुरू की जश्न मनाने की तैयारी
73.29 प्रतिशत हुआ था मतदान
12 मई 2019 को पड़े मतदान में हिसार लोकसभा में 72.39 प्रतिशत लोगों ने मत का प्रयोग किया था। इस लोकसभा के अंतर्गत 9 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। जिसमें उचाना कलां, आदमपुर, उकलाना, नारनौंद, हांसी, बरवाला, हिसार, नलवा और बवानी खेड़ा शामिल है। इनमें से सबसे ज्यादा 4 विधानसभा में भाजपा, 3 में इनेलो और 2 में कांग्रेस के विधायक हैं।