Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro और Redmi Go को इस वर्ष की पहली तिमाही तक लॉन्च किया जा सकता है

Spread the love

नई दिल्ली (टेक डेस्क)। चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने हाल ही में चीन में Redmi Note 7 लॉन्च किया गया था। इसी दौरान कंपनी ने बताया था कि Redmi Note 7 Pro को फरवरी में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, अब कुछ नई रिपोर्ट्स सामने आई हैं जिसमें बताया गया है कि Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro और Redmi Go को इस वर्ष की पहली तिमाही तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इनकी लॉन्च डेट की कोई जानकारी नहीं नहीं दी गई है। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि Redmi Note 7 की भारत में कीमत लगभग चीन जितनी ही होगी। चीन में इस फोन को 999 चीनी युआन यानी करीब 10,500 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था।

जानें Redmi Note 7 Pro के बारे में:

कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि Redmi Note 7 Pro को Redmi Note 7 से ज्यादा कीमत में लॉन्च किया जाएगा। Note 7 Pro को बेहतर कैमरा और हार्डवेयर के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, Redmi Note 7 Pro की कीमत 1399 से 1499 चीनी युआन यानी करीब 14,600 से 15,700 रुपये के बीच होने की उम्मीद है। वहीं, अगर डिजाइन की बात करें तो Redmi Note 7 Pro का डिजाइन Redmi Note 7 जैसा ही होगा। यानी Redmi Note 7 Pro ग्रेडिएंट फिनिश, वॉटरनॉच डिस्प्ले, स्लिम बेजल और फंकी कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। आपको बता दें कि Redmi Note 7 को रेड, पिंक, पर्पल, ब्लैक समेत कई अन्य कलर्स में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *