दिल्ली से AAP विधायक महेंद्र गोयल पर महिला से दुष्कर्म मामले में FIR, विपक्ष ने घेरा

Spread the love

नई दिल्ली, जेएनएन। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में जोरशोर से जुटी दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (AAP) एक नई मुसीबत में घिरती नजर आ रही है। दरअसल, AAP के विधायक पर एक महिला ने दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। वहीं, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में सिर्फ विधायक को ही नहीं, बल्कि उनके भाई पर भी मामला दर्ज किया है। वहीं, अब महिलाओं के खिलाफ अपराध प्रकोष्ठ के एक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। यह अलग बात है कि अभी इस केस में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। सीआरपीसी 164 के तहत बयान दर्ज हो चुके हैं।

पीड़ित महिला के आरोपों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के रिठाला से विधायक महेंद्र गोयल ने उसके साथ दो साल पहले दुष्कर्म किया था। पुलिस ने बुधवार को बताया कि AAP विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का एक मामला दर्ज किया गया है।

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि महेंद्र गोयल उसे जानते हैं और यह घटना दो साल पहले हुई थी।

दिल्ली भाजपा के महासचिव कुलजीत चहल ने एक ट्वीट में कहा था कि गोयल के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *