शुक्रवार को चंडीगढ़ से चार और मोहाली से चार नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चंडीगढ़ में सेक्टर-21 के 63 साल के प्रॉपर्टी डीलर की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं सेक्टर-15 में 67 साल की बुजुर्ग महिला पॉजिटिव पाई गई हैं।खुड्डा लाहौरा में 22 साल और 20 साल की दो युवतियां पॉजिटिव पाई गई हैं। इसके अलावा शुक्रवार को चार लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इन चार नए मामलों को मिलाकर चंडीगढ़ में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 454 आ पहुंचा है। इनमें से 393 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। शहर में संक्रमण से 6 की मौत हो चुकी है और मौजूदा समय में 55 कोरोना एक्टिव मरीज हैं।
मोहाली जिले में कोरोनावायरस के चार नए मामले सामने आए हैं। इनमें यूपी से लौटे 52 वर्षीय और 54 वर्षीय दो लोग और एक 50 वर्षीय शख्स डेराबस्सी से है। जिले में 9 लोगों को कोरोना से मुक्ति मिलने के बाद शुक्रवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक मोहाली में संक्रमितों का आंकड़ा 281 पहुंच गया है। इनमें 210 को स्वस्थ होने के बाद घर भेज दिया गया है,4 की मौत हो गई है और 67 मरीज एक्टिव हैं। पंचकूला में संक्रमितों का आंकड़ा अब तक 119 तक पहुंच गया है। इनमें 91 को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है और 28 मरीज एक्टिव हैं। ट्राईसिटी की बात करें तो संक्रमितों का आंकड़ा 854 हो गया है।