तांबे को घर में रखा जाए तो घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है

Spread the love

तांबे का वास्तुशास्त्र में बहुत महत्व बताया गया है, ये माना जाता है कि अगर तांबे को घर में रखा जाए तो घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। घर में सकारात्मक ऊर्जा होने से घर वास्तुदोष से दूर रहता है और घर के सदस्य सुख – समृद्धि से जीवन व्यतीत करते हैं। आप कैसे तांबे के कुछ खास उपाय करके अपने घर को वास्तुदोष से मुक्त रख सकते हैं आइए आपको बताते हैं इसके बारे में

वास्तुशास्त्र के अनुसार अगर आपके घर का मुख्य द्वार गलत दिशा में बना हुआ है तो दरवाजे पर तांबे के सिक्के लटका दें। इससे गलत दिशा में बने घर का वास्तुदोष दूर होता है और घर में सुख – समृद्धि बनी रहती है।

अपने घर में चोकोर तांबे का टुकड़ा रखें, इससे घर में वास्तुदोष नहीं होता है और घर वास्तुदोष से मुक्त रहता है।

अगर आप अपने घर में तांबे का पिरामिड रखते हैं तो इससे भी घर का वास्तुदोष दूर होता है, आप ​तांबे के पिरामिड को घर में पश्चिम दिशा में रखें, लाभ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *