नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया ने सोमवार को भगवान परशुराम चौक के नवीनीकरण और सुंदरीकरण कार्य का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। आयोजन की अध्यक्षता ब्राह्मण सभा प्रधान कुलदीप जोशी ने की। उनके अलावा सभा के सभी सदस्यों ने इसके लिए नगर परिषद अधिकारियों और चेयरमैन का आभार जताया।
चेयरमैन ने बताया कि इस चौक का सुंदरीकरण 15.56 लाख रुपये से कराया जाएगा। इसमें वाटर प्रूफ रंगीन लाइटें लगाई जाएंगी। चौक का सर्कल कम करते चौक के चारों तरफ ग्रेनाइट पत्थर लगाया जाएगा। इसके अलावा चौक के बीच में आधुनिक फव्वारे लगाए जाएंगे।
यह चौक शहर का मुख्य चौक है। यहां से प्रतिदिन हजारों छोटे और बड़े वाहन गुजरते हैं। चौक का सुंदरीकरण होने से शहर को अलग पहचान मिलेगी।
इस मौके पर मनफूल रावलधिया, अजय कौशिक, भोजराज शास्त्री, राधेश्याम बिकानेरिया, सतबीर गौड़, भगवत भारद्वाज, देवकी नंदन, राजकुमार वशिष्ठ, राम सिंह शर्मा, राजकुमार जेई, शशीकांत भारद्वाज, सुबेदार दिलबाग, रविंद्र रामलवास, दिलबाग चेयरमैन, पवन गुप्ता, सत्यनारायण गोयल, महेश सचिव, सुशील, रंजू गौड़, सुधीर स्वामी, पार्षद प्रतिनिधि सुभाष स्वामी, पार्षद मनोज वर्मा, पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र सांगवान, पार्षद रोहित राजपूत, पार्षद महेश गुप्ता, पार्षद रविंद्र सिंह गुप्ता, पार्षद विनोद कुमार, पार्षद कुलदीप गांधी, पार्षद प्रतिनिधि विक्रम, पार्षद विरेंद्र पप्पू व पार्षद प्रतिनिधि जयसिंह लांबा आदि मौजूद थे।