Breaking News

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की मस्जिदों में हुई फायरिंग में 49 की मौत, 4 लोग गिरफ्तार

Spread the love

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की मस्जिदों में शुक्रवार को एक बंदूकधारी के हमले में अब तक 49 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में अभी तक न्यूजीलैंड की पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। न्यूजीलैंड की पीएम जैकिंडा अर्डर्न ने कहा कि हम जो जानते हैं, उससे लगता है कि हमले की योजना अच्छी तरह से बनाई गई है। पीएम जैकिंडा अर्डर्न ने कहा, इस हमले में अभी तक 40 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, और 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल है।

संदिग्ध वाहनों से जुड़े दो विस्फोटक उपकरण मिले हैं और उन्हें डिफ्यूज कर दिया गया है। चार गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से एक ने सार्वजनिक रूप से कहा है कि वे ऑस्ट्रेलियाई मूल का है। संयुक्त खुफिया समूह को तैनात किया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। सेना के अतिरिक्त पुलिस कर्मचारियों को इलाके में भेजा जा रहा है।

एयर न्यूजीलैंड ने आज रात क्राइस्टचर्च से बाहर सभी टर्बोप्रॉप उड़ानों को रद्द कर दिया है और सुबह स्थिति की समीक्षा करेगा। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जेट सेवाओं का संचालन जारी है। सुरक्षा बढ़ा दी गई है। न्यूजीलैंड के पुलिस कमिश्नर माइक बुश की ओर से जारी किये गए बयान में अब तक क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में हुई गोलीबारी में 49 लोग मारे गए हैं। वहीं आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने यह जानकारी दी।

मॉरिसन ने कहा कि क्राइस्टचर्च में ‘‘एक चरमपंथी, दक्षिणपंथी, हिंसक आतंकवादी’’ ने गोलीबारी की। वह आस्ट्रेलिया में जन्मा नागरिक है। उन्होंने और जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि न्यूजीलैंड के प्राधिकारियों के नेतृत्व में जांच की जा रही है। गौरतलब है की न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की मस्जिदों में शुक्रवार को एक बंदूकधारी के हमले में कई लोगों की मौत हो गई।

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने इस गोलीबारी को ‘‘न्यूजीलैंड के सबसे काले दिनों में से एक’’ बताया। मस्जिदों में दोपहर को जब हमला हुआ, उस समय लोगों की भीड़ वहां जुम्मे की नमाज के लिए एकत्र थी और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सदस्य वहां पहुंच रहे थे। स्थानीय मीडिया ने बताया कि कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस ने यह जानकारी दी। शहर की घेरेबंदी कर दी गई है जिसके चलते कोई भी व्यक्ति शहर के अंदर या शहर से बाहर नहीं जा सकता। पुलिस आयुक्त माइक बुश ने कहा, ‘‘स्थिति लगातार बदल रही है और हम तथ्यों की पुष्टि के लिए काम कर रहे हैं। हम यह पुष्टि कर सकते हैं कि कई लोगों की मौत हुई है।’’ उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति हिरासत में है लेकिन अन्य हमलावरों के गोलीबारी में शामिल होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *