समाचार क्यारी करनाल (कर्मबीर)
ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे का शिकार हुए जिला पुलिस करनाल के कर्मचारी मृतक उप निरिक्षक रामफल वासी वार्ड नंबर 7 समालखा जिला पानीपत के परिवार को राज्य पुलिस व एच.डी.एफ.सी. बैंक के सहयोग से 30 लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की गई है।
पुलिस अधीक्षक श्री गंगाराम पुनिया द्वारा यह 30 लाख रुपये का बैंक चैक मृतक पुलिस कर्मचारी उप निरिक्षक रामफल की पत्नी कमलेश देवी को सौंपा गया।
मृतक पुलिस कर्मचारी करनाल जिला पुलिस में तैनात था जिनकी 10 मार्च 2020 को पानीपत में हुए सड़क हादसे में पुलिस कर्मचारी की मृत्यू हो गई थी। पुलिस विभाग द्वारा उक्त कर्मचारी के परिवार को बीमा की रकम दी गई है।
यह दुर्घटना बीमा राशि एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रत्येक पुलिस कर्मचारी को जो दुर्घटना में अपनी जान गवा देते हैं उनको दी जाती है।
पुलिस अधीक्षक श्री गंगाराम पुनिया ने कहा कि पुलिस के कर्मचारी कानून व्यवस्था को बनाने में अहम योगदान देते हैं और जनता की सेवा करने में 24 घंटे तत्पर रहते हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग अपने कर्मचारियों के वेल्फेयर के लिए कई स्कीम चला रहा है जिनका लाभ तय समय पर पुलिस कर्मचारियों दिया जाता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक पुलिस कर्मचारी का दुर्घटना बीमा एचडीएफसी बैंक द्वारा दिया जाता है।
उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग अपने कर्मचारियों के वेल्फेयर के लिए अनेक कदम उठा रहा है। इस अवसर पर एचडीएफसी बैंक के मुख्य नोडल अधिकारी श्री राजीव मेहरा व नोडल अधिकारी श्री विपिन गुप्ता मौजूद रहे।