पिछले लोकसभा चुनाव की तरह ही भाजपा और अकाली दल के बीच 2019 के लोकसभा चुनाव के लिये सीटों पर सहमति बन गई है। अकाली दल 10 सीटों पर और भाजपा तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट में बताया, ‘‘आज अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल जी के साथ अकाली दल और भाजपा पंजाब इकाई के नेताओं की बैठक हुई।’ उन्होंने बताया, ‘‘ अकाली-भाजपा गठबंधन, 2019 लोकसभा चुनाव साथ में लड़ेगा। दोनों पार्टियों की सीटें और संख्या 2014 लोकसभा की तरह यथावत रहेंगी, अकाली दल 10 सीटों पर और भाजपा तीन सीटों पर लड़ेगी।’’
अकाली दल के अध्यक्ष श्री सुखबीर सिंह बादल जी के साथ अकाली दल और भाजपा पंजाब इकाई के नेताओं के साथ बैठक की।
अकाली-भाजपा गठबंधन, 2019 लोकसभा चुनाव साथ में लडेगा। दोनों पार्टियों की सीटें और संख्या 2014 लोकसभा की तरह यथावत रहेंगी, अकाली दल 10 सीटों पर और भाजपा 3 सीटों पर लड़ेगी।बैठक में अमित शाह के अलावा, सुखबीर सिंह बादल और प्रेमसिंह चंदूमाजरा भी उपस्थित थे।
साल 2014 में मोदी लहर के बावजूद ये गठबंधन 13 में से महज 5 सीट जीत पाया था। आम आदमी पार्टी को 4 सीटें मिली थीं।