–तिलहन उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरियाणा के कृषि विभाग को मिला प्रथम पुरस्कार
— कृषि एवं किसान कल्याण मंंत्री औम प्रकाश धनखड़ ने किसान भाईयों की मेहनत को समर्पित किया पुरस्कार
झज्जर, समाचार क्यारी ,संजय शर्मा/ रवि कुमार :-
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री औम प्रकाश धनखड़ को किसानों को समर्पित भाव से बेहतर तरीके सेवाएं और उच्च तकनीक मुहैया करवाने के लिए भारत सरकार से एक और पुरस्कार मिला है। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा हरियाणा में तिहलन श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरियाणा के कृषि विभाग को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार के लिए चुना गया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री औम प्रकाश धनखड़ को भेजे बधाई व प्रंशसा पत्र में इस अवार्ड की जानकारी दी है।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि मंत्री औम प्रकाश धनखड़ की प्रंशसा करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने किसानों को उन्नत तकनीक विधियों और विस्तार सेवाएं प्रदान करने के लिए समर्पित प्रयास किए। जिसकी बदौलत आपका राज्य यह पुरस्कार हासिल कर सका । कुछ माह पहले कृषि मंत्री औम प्रकाश धनखड़ को फार्मिंग एग्रो लीडरशिप अवार्ड 2019 मिला था।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा भेजे गए बधाई पत्र में कहा कि वर्ष 2017-18 की अवधि के दौरान प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री औम प्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन में हरियाणा के कृषि विभाग ने तिलहन श्रेणी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के तहत हरियाणा के कृषि एवं कल्याण विभाग को एक करोड़ रूपये की धनराशि और प्रंशसा पत्र दिया जाएगा। भारत सरकार के कृषि एवं कल्याण विभाग द्वारा इसके लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा और हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री औम प्रकाश धनखड़ को यह पुरस्कार दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के कृृषि एवं किसान कल्याण मंत्री औम प्रकाश धनखड़ को गो सुरक्षा एवं गो सर्वंधन कानून बनान के लिए गौशालाओं द्वारा वर्ष 2015 गौ रत्न सम्मान,,किसानों के हित में नीति बनवाने के लिए दिल्ली व हरियाणा के किसानों द्वारा वर्ष 2018 में किसान बंधु सम्मान, कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए वर्ष 2016 में राष्ट्रीय कृ षि कर्मण अवार्ड, बागवानी को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2017 में भारत सरकार द्वारा बेस्ट होर्टीकल्चर स्टेट अवार्ड, ग्रामीण स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश भर में प्रथम स्थान रहने पर पीएम मोदी द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण अवार्ड 2018, खेती में आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देने के लिए फार्मिंग एग्रो लीडरशिप अवार्ड 2019 प्राप्त हो चुके हैं। किसानों को उन्नत तकनीक विधियों और विस्तार सेवाएं प्रदान के लिए समर्पित प्रयासों के लिए तिलहन श्रेणी में उत्कृष्टता पुरस्कार 2019 प्राप्त करते हुए कृषि मंत्री औम प्रकाश धनखड़ ने हरियाणा और हरियाणा के किसानों का गौरव बढ़ाने का काम किया है।
केंद्रीय मंत्री से पुरस्कार का बधाई पत्र मिलने पर कृषि मंत्री औम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि यह पुरस्कार भी मेरे प्रदेश के किसान भाईयों की मेहनत को समर्पित ।