समाचार क्यारी ,हाँसी ,मनमोहन शर्मा
अग्रवंशी महिला समिति ने लिया पिकनिक का आनंदकई दिनों की हाड कंपा देने वाली सर्दी के बाद ज्योंही मौसम ने अंगड़ाई ली है लोगों ने घरों से बाहर निकल घूमना फिरना शुरू कर दिया है। अग्रवंशी महिला समिति की महिलाओं ने अग्रोहा धाम में जाकर पिकनिक का आनंद लिया। समिति की प्रधान कुसुम जैन ने बताया कि समिति की करीब पचास महिलों ने इसमें भाग लिया। अग्रोहा धाम में बने मंदिरों के दर्शन किए तथा अनेक प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी के साथ अग्रविभूति स्मारक में जाकर महाराज अग्रसेन के इलावा अग्रवालों के पूर्वजों की प्रतिमाओं को माल्यार्पण भी किया। प्रधान कुसुम जैन ने आगे बताया कि उनकी समिति अग्रवाल महिलाओं की नगर की लोकप्रिय समिति है जो समय समय पर तीज त्योहारों को सामुहिक रूप से मनाने के इलावा जन कल्याण के कार्य भी करती है।