भिवानी. चौधरी धर्मवीर ङ्क्षसह पर भाजपा ने भरोसा जताते हुए टिकट दिया। वर्ष 2014 में कांग्रेस छोड़ कर मोदी लहर पर सवार हो कर लोकसभा पहुचें धर्मबीर सिंह को एक बार फिर से भिवानी महेन्द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने टिकट दिया है। छात्र संध चुनाव से रानीतिक करियर की शुरूआत करने वाले धर्मबीर ने ब्लॉक समिती चेयर मैन बनने के बाद से पिछे मुड़ कर कभी नही देखा। हांलाकि राजनीतिक जीवन में कई उतार चढ़ाव आये और कभी तोशाम से तो कभी बाढड़़ा से टिकट कटने के बाद सोहाना से चुनाव लड़ कर धर्मबीर सिंह ने जीत का सफर जारी रखा। हांलाकि अभी सभी पार्टियों के प्रत्याशी मैदान अभी नहीं उतरे है लेकिन भाजपा से धर्मबीर ङ्क्षसह को को पहला टिकट दिया गया है। विरोधियों को पछाड़ कर धर्मबीर सिंह एक और जीत हासिल कर इस स्पधां आगे बने रहना चाहेंगे। हांलाकि अभी यह देखना होगा कि सफलता किसके हाथ आती है। और हार का चेहरा किसे देखना पड़ेगा। भिवानी के युवा नेता और धर्म सेना आई.टी. सैल के जिला प्रभारी प्रदीप कांटिया ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया। प्रदीप कांटिया ने कहा कि चौधरी धर्मबीर सिंह को लोकसभा चुनाव में मात देने के लिए विरोधियों को लोहे के चने चबाने होगें। धर्मबीर सिंह जैसे राजनीति के मंज़े खिलाड़ी को मात देने के लिए अभी कांगेस ने श्रुति चौधरी को मैदान में उतारा है। प्रदीप कांटिया ने बताया कि भिवानी महेंद्रगढ़ का हर युवा सांसद चौधरी धर्मवीर के प्रचार में कोई कमी नहीं रहने देगा और जीत के मंत्र के साथ यह लोकसभा सीट नरेन्द्र मोदी को जीतकर देगा। मौसम वैज्ञानिक के रूप में पहचान बना चुके धर्मबीर से वर्ष 2015 में चुनाव लडऩे से इनकार कर दिया है, लेकिन 2019 आते-आते चुनावी मौसम को फिर से भांपा और चुनाव लडऩे का ऐलान किया। उनके चुनाव न लडऩे से संबंधित विडियों भी सोशल मिडिया पर खुब वायरल हुआ था। अब उनके चुनाव लडऩे के एैलान के बाद विरोधियों के पसीने छुटने के पूरे कयास लगाये जा रहे है।
प्रदीप कांटिया ने बताया कि चौधरी धर्मवीर सिंह साफ सुथरी छवि वाले हैं। धर्मबीर सिंह लोगों की समस्याओं को समझते हैं। वह अपना ज्याद से ज्यादा वक्त जनता के साथ बीताते है। जनता ने धर्मबीर सिंह को ही जीत सेहरा पहनाने का मन बना लिया है। कांटिया ने कहा धर्मबीर हर युवा का पसंदीदा नेता उसी प्रकार है जैसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है, हर युवार वर्ग उन्ही के प्रचार में जुटा है।