राशिफल 30 दिसंबर

Spread the love

मे (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल)

इंजीनियर्स और आर्किटैक्ट्स को महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़े-बुजुर्गों की मदद से पारिवारिक मसले को सुलझा पाएंगे। घर की समस्याओं को लेकर बड़ों से राय लेना लाभप्रद होगा। कामकाज की व्यस्तता दौड़ाए रखने के साथ-साथ फिटनेस में भी योगदान करेगी। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- ग्रे।

वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई)

सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के लिए सफलता के योग हैं। मान-सम्मान मिल सकता है। छात्र जमकर परीक्षा की तैयारी करें। खराब तबीयत में धीरे-धीरे सुधार की गुंजाइश बनी हुई है। कार्यक्षेत्र में टाइम मैनेजमेंट के बिना टारगेट पूरा करना मुश्किल होगा। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- बैंगनी।

मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून)

जिन लोगों की तबीयत लंबे समय से खराब है और इलाज असरदार नहीं हो रहा है, उन्हें दूसरे डॉक्टर से परामर्श लेने की जरूरत है। छात्र कमर कसकर तैयारी करें ताकि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता निश्चित हो सके। रुका हुआ पैसा कोशिश करने पर प्राप्त हो सकता है। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- वॉयलेट।

कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई)  

आय में निरंतरता के कारण बचत करने में सफल रहेंगे। संबंधों में मधुरता बनाए रखने की कोशिश करें। खेल-कूद में भाग लेने वाले जातकों के लिए सफलता का समय है। घर बनाने या गाड़ी खरीदने का सपना पूरा होने वाला है। रोजमर्रा के कामों से कुछ वक्त अपने लिए भी निकालें। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- गहरा ग्रे।

सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त)

छात्र सहपाठियों के साथ ज्ञान बांटें। प्रेम संबंध में कुछ बातों की अनदेखी करने में ही रिश्ते की भलाई होती है। पार्टनर की गलतियों को नजरअंदाज करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आय-व्यय में संतुलन बना रहेगा। पारिवारिक जीवन का आनंद लेंगे। कहीं घूमने की योजना बन सकती है। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- लेवेंडर।

कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)

देर-सवेर मेहनत रंग लाएगी। प्रेम संबंध के मतभेद दूर होते नजर आ रहे हैं। वैवाहिक जीवन की गाड़ी भी पटरी पर आ गई है। अतिरिक्त धनागमन होने से आप आर्थिक रूप से राहत महसूस करेंगे। संतान सुख में वृद्धि होगी। संतान का भाग्योदय होगा। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- मैजेंटा।

तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)

फिजूूलखर्ची की वजह से धन की स्थिति पर दबाव बन सकता है। परिवार के दबाव में आकर भी फिजूलखर्ची न करें। अचरज न करें अगर आपके शब्दों को जादू विरोधियों को भी अपने वश में कर ले। चाहे कुछ भी हो जाएं, अपने शुभचिंतकों के प्रति आलोचनात्मक रवैया न अपनाएं। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- ग्रे।

वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)

कसरत करना अच्छी बात है, लेकिन कसरत करते हुए खद को थकाएं नहीं। आपकी दूरदर्शिता के कारण भविष्य में चल और अचल संपत्ति को कई गुना बढ़ा लेंगे। साहसी होने आपके लिए सफलता की कुंजी होगी। जिसे चाहते हैं उसे डेट पर ले जाने का ऑफर दें। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- वॉयलेट।

धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर)

सच्चाई का साथ दें। कोई अजनबी आपकी तरफ आकर्षित हो सकता है। प्रॉपर्टी बेचकर धन कमा सकते हैं। घर किराए पर चढ़ाकर कमाई का जरिया शुरू कर सकते हैं। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। कहीं घूमने जाने की योजना बन सकती है। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- संतरी।

मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)

कामकाज से जुड़ी बारीकियों पर गौर कर लेने में ही भलाई है। पहले से एहतियात बरतना हमेशा फायदेमंद रहता है। योजनाएं लटकने की उम्मीद की जा सकती है, जिससे आपकी निराशा अपने उच्चतम स्तर पर जा सकती है। प्रतिस्पर्धा के दौरान लगन और मेहनत का महत्व समझ पाएंगे। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- केसरिया।

कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी)

जल्दबाजी और अतार्किक लाभ की बातों पर भरोसा न करें। कम समय में ज्यादा फायदे के लालच के चक्कर में न फंसें। भविष्य में होने वाले निर्णय को लेकर मन आशंकित और भयभीत रह सकता है। हैल्थ एक्सपर्ट की सलाह मददगार साबित होगी और सही रास्ता दिखाएगी। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- हरा।

मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) 

पैसा लगाने से पहले मार्केट का हाल जान लें। जोखिमभरे निवेश में धन लगाने से बचें। किसी कीमती वस्तु के चोरी होने का भी योग है। यदि आप अपने काम में अपनी बुद्धि और कौशल को पूर्ण रूप से इस्तेमाल कर सकेंगे तो सफलता कि ऊंचाइयों को छू सकेंगे। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- बैंगनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *