पंचकूला समाचार क्यारी ,राजेश कुमार:- उपायुक्त डाॅ. बलकार सिंह ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से निपटने में हर व्यक्ति को सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिये पौधारोपण सबसे कारगर माध्यम है और अधिक अधिक से पौधे लगाकर पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पर काबू पाया जा सकता है।
डाॅ. बलकार सिंह आज विश्व पर्यावरण दिवस पर उपायुक्त कैम्प कार्यालय में पौधारोपण के उपरांत अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछले दशको में पेड़ो की अंधाधुंद कटाई के कारण पर्यावरण संतुलन प्रभावित हुआ है और इस असंतुलन के कारण मानवता को बाढ, भूकंप और सुखे जैसी प्राकृतिक आपदाये झेलनी पडी है। उन्होंने कहा कि न केवल हर व्यक्ति स्वयं पेड लगाये बल्कि अपने बच्चों को भी पौधारोपण के लिये प्रेरित करें और उन्हे पौधारोपण के महत्व की जानकारी भी दे। उन्होंने जिलावासियों के लिये उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आज कैम्प कार्यालय में अपने बेटे और बेटी के साथ फलदार पांच पौधे लगाए।
इस मौके पर वन मंडल अधिकारी विशाल कौशिक ने बताया कि पंचकूला जिला में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत 280 हैक्टेयर क्षेत्र में पोधारोपण किया जायेगा। इस के अलावा वन विभाग की हर्बल परियोजना के तहत 585 हैक्टेयर क्षेत्र में औषधीय पौधे भी लगाये जायेगे। उन्होंने बताया कि सडकों के किनारे 20 रनिंग क्षेत्र में पौधारोपण किया जायेगा। उन्होने बताया कि वन विभाग द्वारा पौधारोपण के लिये जिला की जनता को 1.20 लाख पौधे निशुल्क वितरित किये जायेगे। उन्होंने बताया कि पौधारोपण का यह अभियान मानसून का मौसम आरम्भ होने पर शुरू किया जायेगा और सभी निर्धारित लक्ष्य अगस्त मास के अंत तक पूरे कर लिये जायेगे। इस मौके पर वन विभाग व प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।