भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सैकेंडरी परीक्षा में दिव्या पुत्री विक्रम चौकीदार ने आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैरू ने 490 अंक लेकर राज्य में आठवां व भिवानी लिे में तीसरा स्थान प्राप्त किया। दिव्या बहुत ही मेहनती व कर्मठ है। दिव्या का परिवार बहुत ही गरीब है। दिव्या के पिताजी राज मिस्त्री व गांव कै रू में चौकीदार है। दिव्या भविष्य में एयरफोर्स में अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है। दिव्या की इस उपलब्धि पर सारा परिवार गांव प्रसन्न है। ग्राम पंचायत कैरू के सरपंच कैलाश चंद्र शर्मा औम प्रकाश ने दिव्या को शुभकामनाएं दी व उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।
राज मिस्त्री की बेटी ने पाथ राज्य में आठवां व जिले में तीसरा स्थान
