हर दिन लोगों का दिल्ली आना-जाना रहता है। इनके अलावा यूपी से सटे यमुनानगर में भी अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 100 पर पहुंच गई। राहत की बात यह है कि प्रदेश में ठीक होने वाले मरीजों की दर बढ़ने लगी है। पिछले 24 घंटे में 582 लोग ठीक होकर घर लौटे हैं। अब तक 6498 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। इससे रिकवरी दर 55.38% हो गई है। अभी 5045 सक्रिय मरीज हैं। मंगलवार को 4003 लोगों के सैंपल लिए गए। वहीं, 1156 संदिग्ध मरीज सर्विलांस पर लिए गए हैं।
यहां मिले नए मरीज…फरीदाबाद में 183, गुड़गांव में 133, सोनीपत में 66, नूंह में 19, भिवानी में 18, अम्बाला, झज्जर में 9-9, करनाल में 8, रेवाड़ी में 7, जींद में 7, यमुनानगर में 5 कुरुक्षेत्र, सिरसा में 4-4, रोहतक, हिसार, दादरी में 1-1 मरीज मिला है।
यहां ठीक हुए मरीज…फरीदाबाद में 176, रोहतक में 163, गुड़गांव में 117, सोनीपत में 29, करनाल में 25, पलवल में 23, फतेहाबाद में 10, पानीपत में 9, पंचकूला में 8, अम्बाला में 6, हिसार, नूंह में 5-5, झज्जर में 3, सिरसा में 2, कुरुक्षेत्र में 1 मरीज ठीक हुआ है।
आज तक की स्थिति…
- 98623 लोग सर्विलांस पर लिए गए।
- 55951 लोगों का सर्विलांस समय पूरा।
- 226951 लोगों के लिए गए हैं सैंपल।
- 5.16 फीसदी लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव।
- 4433 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी।
- प्रति 10 लाख लोगों पर 8953 टेस्टिंग।
- 12 दिन में अब दागुने हो रहे मरीज।
- 55.38 फीसदी लोग ठीक हो चुके।
- 1.61 फीसदी मरीजों की मौत हो चुकी।