पंचकूला ,समाचार क्यारी, राजेश कुमार :– कृषि विभाग द्वारा किसानों को खेत समतल करने के लिये लेजर लैण्ड सस्ती दरो पर किराये पर उपलब्ध करवाये जा रहे है।
कृषि विभाग की अभियन्त्रण शाखा में दो लेजर लैण्ड लेवलर उपलब्ध है और यह उपकरण 100 रूपये प्रति घंटा की दर से किराये पर उपलब्ध करवाये जाते है। इस कार्य के लिये डीजल का खर्च सम्बधिंत किसान द्वारा वहन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस सुविधा का लाभ हासिल करने से इच्छुक किसान सहायक कृषि अभियंता पंचकूला सैक्टर 21 में सम्र्पक कर सकते है या दूरभाष न0 0172-5270801 पर सम्पर्क कर सकते है। इच्छुक किसान को अपना आधार कार्ड, वोटर कार्ड,राशन कार्ड और जिस जमीन की लेवलिंग करवाना चाहता है उसकी फर्द इत्यादि की प्रति कार्यालय में उपलब्ध करवानी होगी।