साल 2018 में प्रदर्शित हिट मूवीज के बीच रीमेक ,सीक्वल और बायोपिक मूवीज में भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी

Spread the love

दिल्ली। बॉलीवुड में साल 2018 में प्रदर्शित हिट मूवीज के बीच रीमेक ,सीक्वल और बायोपिक मूवीज में भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी। साल  2018 में प्रदर्शित मूवीज पर नजर डालें तो हिचकी,बागी 2,धड़क और फन्ने खान रीमेक फिल्में थी। इसी तरह सीक्वल फिल्मों में हेट स्टोरी 4 ,रेस 3, साहेब बीबी और गैंगस्टर 3, हैप्पी फिर भाग जायेगी, नमस्ते इंगलैंड और 2.0 जैसी मूवीज रही, जिसमें कई फिल्मो में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी।

बायोपिक फिल्में भी इस वर्ष सुर्खियों में रही और उसने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की। रीमेक फिल्मों की श्रेणी में रानी मुखर्जी की कमबैक फिल्म हिचकी 23 मार्च को प्रदर्शित हुयी। फिल्म हिचकी हॉलीवुड फिल्म ‘फ्रंट ऑफ़ क्लास’ पर आधारित हैं। फिल्म की कहानी ब्रैड कोहेन की पुस्तक ‘फ्रंट ऑफ द क्लास: हाऊ टॉरेट सिड्रोम मेड मी द टीचर आई नेवर हैड’ पर आधारित है। फिल्म हिचकी में रानी एक टीजर की भूमिका में नजर आई जिसे टॉरेट सिड्रोम’ नामक बीमारी है।

मूवीज में दिखाया गया कि रानी को अपने प्रोफेशनल लाइफ में किस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कम बजट में बनी फिल्म हिचकी ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 47 करोड़ की कमाई कर हिट फिल्मों में अपना नाम दर्ज करा लिया। 30 मार्च को 2018 की सर्वाधिक बहुप्रतीक्षित फिल्मों में बागी-2 प्रदर्शित हुई। यह मूवीज सीक्वल के साथ हीं रीमेक भी थी।

टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी की फिल्म बागी 2 लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। यह फिल्म सुपरहिट तेलगू मूवी ‘क्षनम’की हिंदी रीमेक है। अहमद खान के निर्देशन में बनी बागी की सीक्वल बागी-2 में टाइगर श्राफ, दिशा पटानी, मनोज वाजपेयी और रणदीप हुड्डा की मुख्य भूमिकाएं है। फिल्म ने 165 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की है।

20 जुलाई को शशांक खेतान के निर्देशन मेें बनी मूवी धड़क प्रदर्शित हुयी। यह फिल्म वर्ष 2016 में प्रदर्शित मराठी फिल्म सैराट की रीमेक है। करण जौहर निर्मित धड़क से श्रीदेवी-बोनी कपूर की पुत्री जाह्ववी कपूर और शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने डेब्यू किया। फिल्म हिट साबित हुयी और उसने करीब 72 करोड़ की शानदार कमाई की है। फिल्म में जाह्ववी और इशान के अभिनय को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

राकेश ओम प्रकाश मेहरा निर्मित फन्ने खान में अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और राजकुमार राव ने मुख्य भूमिका निभायी है। यह फिल्म इंग्लिश फिल्म एवरी बडी इज फेमस की हिदी रीमेक थी। फिल्म ने औसत व्यापार किया। वर्ष 2001 में एवरी बडी इज फेमस ऑस्कर नॉमिनेशन में पहुंची थी।

इस फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता पर बेस्ड है जो अपनी बेटी के सिगिग स्टार बनने के सपने को पूरा होते हुए देखना चाहता है. इसके लिए वो देश के सबसे बड़े सिगिग सुपरस्टार का किडनैप कर लेता है ताकि उसकी बेटी फेमस बन सके। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिम्बा’ भी तेलुगू फिल्म ‘टेंपर’ का हिदी रीमेक है। फिल्म में रणवीर सिह और सारा अली खान की मुख्य भूमिका है।

यह फिल्म 28 दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है। सीक्वल फिल्मों की श्रृंखला में 9 मार्च को हेट स्टोरी 4 प्रदर्शित हुई। विशाल पांडया के निर्देशित और भूषण कुमार निर्मित हेट स्टोरी 4 हेट स्टोरी फ्रेंचाइजी की चौथी कड़ी थी। फिल्म में उर्वशी रौतेला ,विवान भटेना करण वाही और इहाना ढिल्लो ने मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म औसत कारोबार करने में कामयाब रही।

15 जून को वर्ष 2018 की सर्वाधिक बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल रेस 3 प्रदर्शित हुयी। रेमो डिसूजा निर्देशित और रमेश तौरानी निर्मित यह फिल्म रेस का तीसरा संस्करण है। रेस 3 में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडीस और बॉबी देओल की मुख्य भूमिका है। फिल्म उम्मीद के अनुरूप कारोबार करने में सफल नहीं रही। रेस 3 ने करीब 170 करोड़ की कमाई की है।

तिग्मांशू धूलिया के निर्देशन में बनी साहेब बीबी और गैंगस्टर फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी साहेब बीबी और गैंगस्टर 3 , 27 जुलाई को प्रदर्शित हुई। फिल्म में संजय दत्त , जिमी शेरगिल , चित्रांगदा सिह और माही गिल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नही दिखा सकी। 24 अगस्त को हैप्पी भाग जायेगी की सीक्वल ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ प्रदर्शित हुई।

मुदस्सर अजीज निर्देशित और आनंद एल राय निर्मित हैप्पी फिर भाग जाएगी में डायना पेंटी , सोनाक्षी सिन्हा और जिमी शेरगिल ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत व्यापार किया। 31 अगस्त को कॉमेडी फिल्म यमला पगला दीवाना की सीक्वल यमला पगला दीवाना फिर से प्रदर्शित हुयी। धर्मेन्द्र ,सनी देओल और बॉबी देओल की तिकड़ी बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को दीवाना बनाने में कामयाब नही हुई।

विपुल शाह निर्मित-निर्देशित फिल्म नमस्ते इंगलैंड 18 अक्टूबर को प्रदर्शित हुई। यह फिल्म सुपरहिट फिल्म नमस्ते लंदन की सीक्वल है। नमस्ते इंगलैंड में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की मुख्य भूमिका है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नही दिखा सकी। 29 नवंबर को दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत और खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार की जोड़ी वाली फिल्म 2.0 से दर्शकों का दीदार हुआ।

ये मूवी वर्ष 2010 में प्रदर्शित रोबोट की सीक्वल है। भारत में हीं फिल्म अब तक 188 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। ओवरसीज में भी फिल्म ने शानदार व्यवसाय किया है। करीब 600 करोड़ रुपए की लागत से बनी यह फिल्म भारत की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। साथ ही यह तकनीकी रूप से भी अब तक की सबसे एडवांस फिल्म भी है। भारतीय सिनेमा द्बारा बनाई गई यह पहली फिल्म है जिसे 3डी में शूट किया गया है। अब तक फिल्मों को पहले शूट किया जाता था और बाद में इन्हें 3डी में कनवर्ट किया जाता था।

बायोपिक फिल्मों की श्रृंखला में 09 फरवरी को आर बाल्की के निर्देशन में बनी पैडमैन प्रदर्शित हुयी। फिल्म में अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे की मुख्य भूमिका हैं। टिवकल खन्ना निर्मित यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनथम की वास्तविक जीवन की कहानी से प्रेरित है, जिन्होंने कम लागत वाले सैनिटरी पैड बनाने की मशीन का आविष्कार किया था।

मुरुगनानथम ने एक ऐसी मशीन का निर्माण किया था जो सैनिटरी नैपकिन्स सस्ते दाम में उत्पादित करती थी। उनको इस आविष्कार के लिए पद्मश्री से भी नवाजा गया था। फिल्म ने करीब 80 करोड़ की कमाई की।इस वर्ष की सर्वाधिक बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार संजू 29 जून को प्रदर्शित हुयी है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी संजू , संजय दत्त की बायोपिक है जिसमें रणबीर कपूर ने संजय दत्त की भूमिका निभाई। फिल्म 341 करोड़ की कमाई की है।

संजू इस वर्ष की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म साबित हुई। 13 जुलाई को पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ और पिक फेम तापसी पन्नू की जोड़ी वाली फिल्म सूरमा प्रदर्शित हुयी ।’सूरमा’ हॉकी प्लेयर संदीप सिह की बायोपिक मूवी है। मूवी संदीप के संघर्ष और जज़्बे की दास्तान है। फिल्म ने 30 करोड़ की औसत कमाई की। नंदिता दास के निर्देशन में बनी फिल्म मंटो 21 सितंबर को प्रदर्शित हुई। फिल्म में नवाजउद्दीन सिद्दीकी ने लेखक सआदत हसन मंटो की भूमिका को रूपहले पर्दे पर साकार किया।फिल्म हालांकि बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित नही हुई लेकिन उनके अभिनय को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *