महिलाओं को रात में भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 5 काम

Spread the love

नई दिल्ली: महाभारत में यह कहा गया है कि जिस घर में महिलाओं का सम्मान नहीं होता है । पति या पुरुष सदस्यों द्वारा उन्हें अपमानित किया जाता है उस घर का ही नहीं बल्कि कुल का भी सर्वनाश हो जाता है। इसलिए घर में सुख-शांति और वैभव के लिए महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। हिंदू धर्म में महिलाओं को गृहिणी भी कहा गया है। गृहिणी घर की लक्ष्मी भी कही जाती है। इसलिए महिलाओं को घर की सुख-शांति के लिए कुछ ऐसे काम भी है जो उन्हें रात के वक्त भूलकर भी नहीं करने चाहिए।

ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक महिलाओं को रात में यानी

सूरज ढलने के बाद दूध या दही किसी को भी नहीं देना चाहिए। ऐसा कहा जाता है अगर रात के वक्त कोई भी व्यक्ति दूध या दही मांगता है और अगर आप दे देते हैं तो इससे आप अनजाने में अपने घर की सुख-शांति पर कुठारघात करते हैं। इसलिए सूरज ढलने के बाद या रात को भूलकर भी किसी के भी मांगने पर दूध या दही नहीं देना चाहिए। बताया जाता है कि ऐसा करने से घर की लक्ष्मी रुठकर चली जाती है।

रात में दूसरी चीज जो महिलाओं को नहीं करना चाहिए वह है

किचन में गंदे बर्तन छोड़कर सोना। किचन साफ रहने से घर में लक्ष्मी बनी रहती है। घर में वैभव और सुख शांति का प्रवाह निरंतर होता रहता है। लेकिन गंदे बर्तन को किचन में छोड़कर रात में सोने से लक्ष्मी रुठ जाती है। यह भी कहा जाता है कि रात में किचन में गंदे बर्तन छोड़ना अशांति को भी दावत देता है और उससे स्वास्थ्य भी खराब होता है। इसलिए हर हाल में रात में किचन में गंदे बर्तन को धोकर ही सोना चाहिए, झूठे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए। किचन साफ रहने से घर में शांति और वैभव की प्राप्ति होती है।

तीसरी चीज जो महिलाओं को रात में नहीं करनी चाहिए वह है- 

सर के बाल खोलकर सोना। कई महिलाएं रात में सुविधा या फिर आराम के मद्देनजर बाल खोलकर सोती है। ऐसा करना गलत है। जानकारों के मुताबिक ऐसा करने से घर में निगेटिव एनर्जी पैदा होती है जिसका सीधा असर परिवार के लोगों पर होता है। ऐसा करने से ना सिर्फ परिवार के लोगो का स्वास्थ्य प्रभावित होता है बल्कि घर की सुख-शांति पर भी असर पड़ता है। इसलिए महिलाएं रात मे बाल खोलकर बिल्कुल भी ना सोएं।

चौथी चीज जो महिलाओं को नहीं करनी चाहिए, वह है

घर में रखें नमक की जाने-अनजाने में अवहेलना। हफ्ते में एक बार सेंधा नमक एक कागज पर रखकर उसे रात में हर कमरे में रख देना चाहिए। सुबह उठकर इस नमक को किसी गंदे नाले में फेंक देना चाहिए। ऐसा करने से घर में नकारात्मक शक्ति का प्रवाह खत्म हो जाता है और लक्ष्मी का हमेशा के लिए वास होता है।

पांचवी चीजें झाड़ू और पानी से जुड़ी हुई है। रात के वक्त ना सिर्फ आपको किचन के बर्तन धोने चाहिए बल्कि

घर के झाड़ू को भी सही दिशा में रखकर सोना चाहिए। हिंदू धर्म में ऐसी पौराणिक मान्यता है कि घर में रखे झाड़ू में भी लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए झाड़ू को दक्षिण दिशा में रखकर ही सोना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी की कृपा घर में बनी रहती है। साथ ही जब आप रात में सोती है तो पानी के ग्लास या बोतल को अपने सिराहने कभी नहीं रखें। हां पानी के ग्लास या बोतल को अपने बराबर रख सकते हैं लेकिन बेड के सिराहने भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में बीमारियों का वास होता है और नकारात्मक शक्तियां घर की सुख शांति को प्रभावित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *