गोपाल नगर में महिलाओं को शाल व चुनरी भेंट कर पार्षद अंतिम सूरज गहलोत ने किया सम्मानित।
नजफगढ़ ,संजय शर्मा/ रवि कुमार:- ग्रामीण विकास समिति की चेयरपर्सन व गोपाल नगर वार्ड से पार्षद श्रीमती अंतिम सूरज गहलोत ने मकर सक्रांति पर्व पर सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मकर संक्रांति का पर्व हमारे जीवन में एक दूसरे के प्रति सहयोग करने व मदद करने के साथ दान पुण्य का पर्व माना जाता है, इसी क्रम में पार्षद अंतिम गहलोत ने गोपाल नगर वार्ड व नजफगढ़ में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। मकर सक्रांति पर्व पर बुजुर्ग महिलाओं को शाल व कंबल भेंट कर सम्मानित किया। गोपाल नगर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची पार्षद अंतिम सूरज गहलोत का जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया, श्रीमती गहलोत ने कहा कि पर्व हमारे जीवन में उत्साह और उल्लास लेकर आते हैं और हम सभी को मिलजुल कर हर्षोल्लास हंसी खुशी के साथ पर्व मनाने चाहिए।