फर्नांडिस को याद कर भावुक हुए नीतीश

Spread the love

प्रख्यात समाजवादी एवं प्रखर मजदूर नेता जॉर्ज फर्नांडिस के साथ बिताये वक्त को याद करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भावुक हो गये। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश कार्यालय में आयाजित शोक सभा के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्व केन्द्रीय मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस के साथ बिताये वक्त को बताते समय भावुक हो गये। कुमार की आंखों से आंसू भी निकल गये।

मुख्यमंत्री ने फर्नांडिस के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया और कहा है कि आज उन्होंने अपना अभिभावक खो दिया है। कुमार ने  जॉर्ज फर्नांडिस के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि  फर्नांडिस के रूप में देश ने बड़ी राजनीतिक शख्सियत के साथ ही प्रखर वक्ता, चिंतक, विचारक और करिश्माई व्यक्तित्व को खो दिया। उन्होंने हमेशा साम्प्रदायिक सौहाद्र्र और सामाजिक सछ्वाव के मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

इससे पूर्व कुमार ने पार्टी कार्यालय में जॉर्ज फर्नांडिस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।  कुमार के अलावा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह और विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने भी फर्नांडिस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किये । मुख्यमंत्री कुमार ने बिहार में फर्नांडिस के निधन पर दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *