हम अपने फ्रेंड्स या परिवार के अन्य सदस्यों की किसी भी चीज का इस्तेमाल बिना सोचे समझे कर लेते हैं। जबकि वास्तु में दूसरों की कुछ चीजों का इस्तेमाल करना सही नहीं माना गया है, ये माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल करता है तो इससे उसकी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ता है और उसे अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आखिर वो कौनसी चीजें हैं जिनका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, आइए आपको बताते हैं इनके बारे में
वास्तु के अनुसार दूसरों के दिए हुए कपड़े कभी भी नहीं पहनने चाहिए, इससे उस व्यक्ति की नकारात्मकता कपड़े पहनने वाले व्यक्ति के अंदर प्रवेश कर जाती है और कभी कभी ये मानसिक परेशानियों का कारण भी बनती है।
कभी भी किसी व्यक्ति के रूमाल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, वास्तु के अनुसार ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। जिसके चलते व्यक्ति का पर्स हमेशा खाली रहता है।
किसी दूसरे की घड़ी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, वास्तुशास्त्र के अनुसार ऐसा करने से व्यक्ति के काम समय पर पूरे नहीं होते हैं और उसके हर काम में बाधा उत्पन्न होने लगती है।
कभी भी किसी दूसरे के बेड पर नहीं सोना चाहिए, वास्तु में ये सही नहीं माना जाता है और ऐसा करने से व्यक्ति को धन संबंधि समस्याओं का सामना करना पड़ता है।