– विधायक नरेश कौशिक हुए पत्रकारों से रूबरू
– लोस चुनाव पर बोले, पार्टी के आदेशों की अनुपालना ही उनका कर्तव्य
बहादुरगढ़, संजय शर्मा/रवि कुमार:- विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के नगर निगम चुनाव की भांति अब जींद उप चुनाव में भी जनता भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर विकास में सहभागी बनने के लिए तैयार है। जींद उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण मिड्ढïा के पक्ष में बहादुरगढ़ हलके से भाजपा कार्यकर्ता जींद हलके में पहुंच लोगों को सरकार की जनहितकारी नीतियों का लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित करेंगे। विधायक कौशिक शुक्रवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू हो रहे थे।
विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी नीतियों का लाभ हर आमजन मानस को मिल रहा है। भाजपा सरकार के इन साढ़े चार साल में जो विकासात्मक रूप जनता ने देखा है उसे निरंतर जारी रखने के लिए नगर निगम चुनाव मं जिस प्रकार भरपूर समर्थन दिया है ठीक उसी प्रकार अब जींद उप चुनाव और उसके बाद आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा सरकार जनसेवा को समॢपत भावना के साथ कार्य करने के लिए तैयार है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपना नेतृत्व चुनने का अधिकार है और राज सेवा के रूप में जिस प्रकार देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी दूरगामी सोच के साथ जनसेवा में जुटे हैं वह भारत को नई दिशा व दशा देने का कार्य है। उन्होंने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा सामान्य वर्ग के गरीब लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने संबंधित पारित हुए बिल पर देश के प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जन भावनाओं की कद्र करते हुए यह फैसला लिया गया है जिससे गरीब वर्ग को बड़ी राहत है। पत्रकार वार्ता के उपरांत मिठाई बांटकर सामान्य वर्ग को आरक्षण दिए जाने पर खुशी का इजहार किया गया।