रायसिंहनगर । ऑल इंडिया कांग्रेस संगठन एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्रीमान महबूब हंसल, प्रदेश महासचिव विजेंद्र मेव, संभागीय अध्यक्ष प्रेम सिंह कंबोज व पूर्व विधायक श्रीमती सोना देवी बावरी के निर्देशानुसार मनोज कुमार कालुन्दा (22 पीटीडी) को रायसिंहनगर का विधान सभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
मनोज कुमार के पिता हंसराज कालुन्दा (राजस्थान प्रदेश नायक महासभा) रायसिंहनगर तहसील अध्यक्ष हैं। इस पद पर नियुक्त करने पर सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद।