चंडीगढ़ः आवारा घूम रहे कुत्ते अकसर ही आम लोगों को शिकार बनाते आ रहे हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है चंडीगढ़ का जहां एक कुत्ते ने एक साथ 5 लोगों को सिकार बना लिया है। शाम 4 बजे सेक्टर-41 में एक स्ट्रे डॉग ने राहगीरों को अपना शिकार बना लिया। पागल कुत्ता सड़क से गुजर रहे लोगों को पीछा करने लगा। आधे घंटे में 5 लोगों को काट लिया। दो लोगों पर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों ने पुलिस की इसकी सूचना दी।
पुलिस घायलों का इलाज कराने के लिए जीएमएसएच-16 लेकर गई। स्ट्रे डॉग ने सेक्टर-41 में लोगों पर हमला, राहगीरों को शिकार बनाया। कुनाल ने बताया कि आवारा कुत्ते ने उनका हाथ अपने जबड़े में फंसा लिया। लेकिन कुत्ते ने इतनी जोर से हमला किया वह जमीन पर गिर गया। लोगों ने जब इस कुत्ते के बारे में एमसी में जानकारी दी तो उन्होंने डॉग कैचर विंग की एक यूनिट भेजी। 3 से 4 घंटे यह यूनिट उस कुत्ते का पीछा करती रही, लेकिन वह आगे-आगे ही रहा। डॉ. एमएस कंबोज ने बताया कि टीम ने कुत्ते को पकड़ लिया, उन्होंने बताया कि कुत्ते को एंटी रेबीज इंजेक्शन लगा होने के साथ ही उसका स्टरलाइजेशन भी हुआ है।