रिठाला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मोहिंदर गोयल के खिलाफ बुधवार को एक महिला से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज किया गया। प्रशांत विहार थाना पुलिस ने दो साल पहले दुष्कर्म करने की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, 40 वर्षीय एक महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि गोयल उसे जानते हैं और उन्होंने दो साल पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था। मामले की जांच क्राइम अगेंस्ट वुमन सेल के एक अधिकारी को सौंपी गई है। उधर, दिल्ली भाजपा के महासचिव कुलजीत चहल ने भी एक ट्वीट किया है, जिसमें गोयल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज होने की जानकारी दी गई है।